मसूरी : पर्यटन नगरी मसूरी लगातार पर्यटन के क्षेत्र में उंची उड़ान भर रहा है। जिसके तहत यहां पर अब एअर सफारी से मसूरी सहित हिमालय के दर्शन हेलीकाप्टर से कर रहे हैं। वहीं इन दिनों बर्फबारी देखने को जो आनंद हेलीकाप्टर से पर्यटकों को आ रहा है उसका कोई सानी नहीं है। शीघ्र ही मसूरी में एअरो स्पोर्टस के तहत हाटर वैलून व जैरो काप्टर भी शुरू कर रहे हैं जो भारत में पहली बार होगा।
इस संबंध में हैली सफारी के संचालक कैप्टन मनीष सैनी ने हैली पर्यटन की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पहले मसूरी से मसूरी दर्शन व हिमालय दर्शन ट्रायल के तौर पर शुरू किया अब उत्तराखंड पर्यटन विभाग एवं भारत सरकार से एक साल की परमिशन मिल गई है और इस सेवा को विधिवत शुरू कर दिया गया है। तथा सरकार से अपेक्षा है कि इस प्रोजेक्ट को लंबे समय के लिए शुरू किया जाय ताकि इसका लाभ पर्यटन को मिल सके। वहीं इस सेवा को दूसरे चरण में स्विटजर लैंड न्यूजीलैंड की तर्ज पर ब्रेकफास्ट टूरिज्म की ओर ले जा रहे है इसके लिए उत्तराखंड के कई सुंदर स्थलों जिसमें हर्षिल वैली, बंदरपूंछ आदि को देखा है जहां आज तक कोई नहीं जा सका। प्रयास है कि इन जगहों पर लैंडिंग की जगह मिल जाये व पर्यटकों को ब्रेकफास्ट या लंच करवा कर वापस लाया जाय। इसके लिए मसूरी, नैनीताल व हरिद्वार से पर्यटकों को लाया जायेगा। वहीं हाटर वैलून व जैरो काप्टर सेवा भी शुरू करेंगे जो भारत में पहली बार होगी। मसूरी दर्शन व हिमालय दर्शन के रेट भी कम कर दिए गये हैं और आगे और रियायत देने का प्रयास है। ताकि आम आदमी भी इस सेवा का लाभ ले सके। दूसरे चरण में स्विटजर लैंड न्यूजीलैंड की तर्ज पर ब्रेकफास्ट टूरिज्म की ओर ले जा रहे है इसके लिए उत्तराखंड के कई सुंदर स्थलों जिसमें हर्षिल वैली, बंदरपूंछ आदि को देखा है जहां आज तक कोई नहीं जा सका। प्रयास है कि इन जगहों पर लैंडिंग की जगह मिल जाये व पर्यटकों को ब्रेकफास्ट या लंच करवा कर वापस लाया जाय। इसके लिए मसूरी, नैनीताल व हरिद्वार से पर्यटकों को लाया जायेगा। इसी तर्ज पर यहा भी हैली सेवा शुरू की जायेगी। इसके लिए रेकी की गई है जिसमें बेदनी बुग्याल, दयारा बुग्याल है, तथा विभागों से लैंडिंग जोन देख रहे हैं।
रामनगर के सांवल्दे में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि…
गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस धामी सरकार पर हमलावर मुद्रा में दिखाई…
एक कैदी ने सीने में दर्द का नाटक किया और फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर…
गैरसैंण क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने विधानसभा के दो दिवसीय सत्र को 'सियासी पिकनिक' और…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 से उत्तराखंड…
राजगीर में आज भिड़ेंगी भारत और न्यूजीलैंड की रग्बी टीमें, 100 साल के खेल संबंधों…