रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली/जोशीमठ : जोशीमठ में हो रहे भूस्खलन से व्यापार पर बड़ा असर पड़ा है व्यापारियों ने सोमवार को नटराज चौक से तहसील परिसर तक रैली निकालकर जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति को अपना समर्थन दिया। व्यापारियों का कहना है, कि जोशीमठ में हो रहे भूस्खलन के कारण व्यापार पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी का कहना है कि निरंतर बढ़ते जा रहे भूस्खलन के कारण लोग जोशीमठ से पलायन कर गए हैं। जिस कारण व्यापार पर बड़ा असर पड़ा है। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति को समर्थन देते हुए व्यापारियों ने कहा कि नगर का हर एक व्यापारी जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के साथ है व्यापार मंडल संघर्ष समिति के साथ मिलकर जोशीमठ के लोगों के साथ-साथ व्यापारी तबके को भी इस आपदा से उभारने के लिए सरकार से लड़ाई लड़ेगा। कहा कि व्यपारियो का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा तथा अपनी मांगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। उसके बाद भी अगर उनकी मागे नही मानी गई तो सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान को अनिश्चिकाल के लिये बन्द करेंगे।
देहरादून : उत्तराखण्ड फिल्म टेलीविजन एण्ड रेडियो एसोसिएशन उफतारा ने वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिलवाल को…
Maruti Suzuki ने हरियाणा के खरखौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है. इसकी शुरुआती…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज टनकपुर हाईवे पर…
जसपुर निवासी निहाल सिंह मोटरसाइकिल से धामपुर जा रहे थे, ओवरब्रिज के पार बाईपास चौराहे…
हल्द्वानी के हल्दूचौड़ स्थित जग्गीबंगर निवासी दीप बमेठा ने जब अपनी टंकी खोली तो उसमें…
भारतीय राजनीति के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार विधानसभा सीट स्तर पर…