देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून भाजपा महानगर कार्यालय में नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को उसकी योग्यता के अनुसार उन्हें दायित्व दिए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही यह संभव है कि कब पार्टी के कार्यकर्ता को पार्टी बड़ी जिम्मेदारी दे, यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा एसी पार्टी में एक चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है इसी प्रकार एक फौजी के बेटा प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है।उन्होंने कहा यह अगर संभव है तो भाजपा में है। मंत्री जोशी ने सभी मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि निश्चित ही आगामी सभी चुनावों में नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को मजबूती मिलेगी और सभी चुनावों में भारी मतों से विजय होंगी।
इस अवसर पर संगठन महामंत्री अजेय कुमार, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक सबिता कपूर, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
टपकेश्वर शोभायात्रा सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इस दौरान शहर में ट्रैफिक रूट डायवर्ट…
उत्तराखंड की ऑर्गेनिक चाय की मार्केट में भारी मांग रही है. एक बार फिर यहां…
डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…
उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…
टीम ने इंदिरा बस्ती के कुछ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, धक्का मुक्की…
उत्तराखंड कैबिनेट की सचिवालय में बैठक चल रही है. जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा के…