बागेश्वर : मॉनसूनी बारिश लगातार जारी है और अपने साथ लगातार आपात परिस्थियों को भी जारी रखे है। कहीं मलबा ,बोल्डर,पेड़ इत्यादि गिरने से जान माल का नुकसान हो रहा है तो कही बारिश की फिसलन की चपेट में आने से लोग अपने परिजनों को खो रहे है । घटना आज जिला बागेश्वर से है जहां SDRF टीम को थाना कपकोट से सूचना मिली कि पुल बाजार पोथिंग, बेलन गधेरा, सरयू नदी में एक महिला बह गयी है। उक्त सूचना पर SDRF टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुँच कर सर्चिंग की गई तथा विषम परिस्थितियों में रोप व स्ट्रेचर की मदद से शव को उफनाते बेलन गधेरे से निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। मृतक का नाम कुमारी गरिमा आर्य उम्र 15 वर्ष पुत्री आनंद प्रसाद ,धनोला पो0ओ0 कपकोट थाना कपकोट बताया जा रहा है ,जो अपने जानवर चराने जंगल गयी थी व बारिश से हुई फिसलन के कारण अचानक पैर फिसलने से गधेरे में गिर गयी।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…