देहरादून : मंगलवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जर्मनी से उत्तराखंड पहुंचे आईफोम के प्रतिनिधियों के साथ देहरादून थानो स्थित ग्राम सिरियों पहुंचे। जहां ग्रामवासियों द्वारा कृषि मंत्री गणेश जोशी और आईफोम जर्मनी से आए प्रतिनिधियों का जैविक ग्राम सिरियों में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोकगीतों सांकृतिक कार्यक्रमो और फूलों की होली खेलकर के ग्रामीणों ने जर्मनी से पहुंचे प्रतिनिधियों और मंत्री जोशी का स्वागत किया। इस इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने जर्मनी की आईफोम अंतराष्ट्रीय संस्था के प्रतिनिधियों के साथ सिरियों गांव का भ्रमण किया। और गांव में जैविक खेती की संभावनाओं को तलाशा गया।
गौरतलब है कि जुलाई 2022 में कृषि मंत्री गणेश जोशी के के साथ एक प्रतिनिधि मण्डल इंटरनेशनल बायोफेक, जर्मनी- 2022 ट्रेड फेयर में प्रतिभाग किया गया था । इस भ्रमण के दौरान मंत्री जोशी द्वारा विश्व में जैविक आंदोलन की नींव रखने वाली अन्तर्राष्ट्रीय संस्था IFOAM-ऑर्गेनिक इंटरनेशनल का भ्रमण किया गया तथा उनसे उत्तराखण्ड में जैविक खेती के विकास को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप विकसित किये जाने का अनुरोध किया गया। उसके उपरांत उत्तराखण्ड में जैविक खेती के विकास हेतु उत्तराखण्ड सरकार एवं IFOAM-ऑर्गेनिक इंटरनेशनल के मध्य समझौता हुआ। इसी समझौते के क्रम में IFOAM जर्मनी से 02 सीनियर विशेषज्ञ उत्तराखंड पहुंचे है। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश का एक जैविक राज्य के रूप में विकसित किए जाने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे है, जिसके माध्यम से कृषको की आय को बढाए जाने का प्रयास किया जा रहा है तथा प्रदेश विभिन्न गुणवत्तायुक्त स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाई जा रही है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जर्मनी प्रतिनिधि गैबोर फेजस्की, मैडम पेट्रीयाना,एमडी ऑर्गेनिक बोर्ड विनय कुमार,ग्राम प्रधान रेखा बहुगुणा, विद्या भारती, मनोहर सोलंकी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
नासा के स्विफ्ट टेलीस्कोप की कक्षा तेजी से नीचे गिर रही थी, जिसे बचाने के…
उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक संरचनाओं के खिलाफ धामी सरकार का अभियान लगातार…
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में निर्माण और खरीद से जुड़े तमाम मामलों को लेकर निगरानी बढ़ाने…
देहरादून में शराब के ठेके के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप…
अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजय के. मेहरा ने देहरादून में ईपीएफओ की स्कीम्स के…
धामी के CM के रूप में 5 साल पूरे, आईडीपीएल, ऋषिकेश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम,…