हरिद्वार : गुरुवार को हरिद्वार सांसद डाॅ0 रमेश पोखरियाल ’निशंक’ ने 74 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, रोशनाबाद में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस परेड की सलामी ली।
सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल ’निशंक’ का पुलिस लाइन परिसर रोशनाबाद पहुंचने पर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। सांसद हरिद्वार ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड के लिये तैयार विशेष वाहन के माध्यम से पूरे परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि के निरीक्षण के बाद परेड कमाण्डर श्री मनोज ठाकुर के नेतृत्व में कदम ताल मिलाते हुये परेड का संचालन हुआ। इसमें सबसे आगे यातायात पुलिस की टुकड़ी, उसके बाद क्रमशः सशस्त्र पुलिस, महिला पीएसी, नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड तथा पीआरडी की टुकड़ी थी। इनके पीछे इण्टरसेप्टर, मोबाइल फोरेंसिक वैन, डाॅग स्क्वाइड, बम निरोधक दस्ता, पुलिस कण्ट्रोल रूम, क्राउण्ड कण्ट्रोल टीम, अग्निशमन एवं आपात सेवा, जल पुलिस तथा दंगा नियंत्रण वज्र वाहन का दस्ता चल रहा था।
इसके पश्चात कार्यक्रम में सुन्दर-सुन्दर तथा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन प्रारम्भ हुआ, जो झांकियां यहां प्रदशित की गयी, उनमें डेयरी विकास विभाग ने दुग्ध विकास से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी, अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण ने सोलर पावर प्लाण्ट आदि की जानकारी, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने विभिन्न प्रकार के फल, फूल, सब्जियों आदि की जानकारी, कृषि विभाग की झांकी में राष्ट्रीय सम्पोषण मिशन के तहत विभिन्न योजनाओं के महत्व को प्रदर्शित किया गया, आपदा प्रबन्धन की झांकी में आपदा के समय उठाये जाने वाले कदमों तथा उपकरणों की जानकारी, एसडीआरएफ, फ्लड रेस्क्यू की झांकी, जिला कारागार द्वारा बनाये गये उत्पादों की झांकी तथा समाज कल्याण विभाग की झांकी में नशा मुक्ति के लिये जन-जागरूकता पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन की शुरूआत डाॅ0 रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रदेश व देशवासियों को 74 वें गणतन्त्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देते हुये की। उन्होंने कहा कि आज एक ऐसा अवसर है, जब हमें देश की आजादी के बारे में पीछे क्या हुआ था, भारत सदियों तक क्यों गुलाम रहा, के बारे में भी सोचने का दिन है। उन्होंने इस मौके पर देश को आजाद कराने में जिन बीर सपूतों- सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्र शेखर आजाद, बीर भगत सिंह, झांसी की रानी, बीर चन्द्र सिंह गढ़वाली आदि ज्ञात-अज्ञात सपूतों ने स्वतंत्रता के लिये अपने प्राणों की आहुति दी, उनके त्याग, संघर्ष, बलिदान पर विस्तृत प्रकाश डालते हुये, उन्हें नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर जनपद हरिद्वार के ग्राम कुंजा बहादुरपुर, भगवानपुर के राजा विजय सिंह एवं सेनापति कल्याण सिंह के सन 1824 में दिये गये बलिदान को भी याद किया।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…