रूद्रप्रयाग : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग के तत्वाधान में राजकीय इण्टर कालेज मयकोटी, जिला रूद्रप्रयाग में बहुउददेशिय विधिक साक्षरता शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बहुउददेशिय विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता सचिव/सीनियर सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग, अनामिका सिंह के द्वारा की गयी। इस अवसर पर उन्होने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों तथा अन्य उपस्थित जन सामान्य को कानूनी जानकारी देते हुये कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कानून की जानकारी होनी आवश्यक है, जिससे यदि कोई उनके अधिकारों का उलंघन करता है तो उसके विरूद्व आवाज उठा सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से अक्षम एवं अन्य दुर्बल व्यक्तियों के लिए निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना है। कोई व्यक्ति अपनी किसी अक्षमता के कारण न्याय पाने से वंचित ना रह जाय, यही प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग द्वारा शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नालसा (एसिड अटैक से पीडित व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा योजना) 2016 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी और बताया गया कि एसिड अटैक से पीडित के उपचार एवं पुनर्वास करने की व्यवस्था योजना में की गयी है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग के द्वारा पी0सी0पी0एन0डी0टी0 एक्ट, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा महिलाओं एवं बच्चों से सम्बन्धित भरण-पोषण आदि की कानूनी जानकारी दी गयी।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…