हरिद्वार : जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में सोमवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज अरविन्द व अंकुश द्वारा नवोदय नगर ऑक्सफोर्ड स्कूल से आगे हरिद्वार में 5 फलैटो का निर्माण, अनिल कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह द्वारा शिवालिक गंगा विहार फेस-2 , नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में किया गया अनाधिकृत निर्माण, सत्यवीर तिवारी व विरेन्द्र तिवारी , ऑक्सफोर्ड स्कूल से आगे रोशनाबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी, अंकुश व विशाल द्वारा शिवालिक गंगा विहार फेस-2 , नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में किया गया अनाधिकृत निर्माण, हितबद्ध व्यक्ति द्वारा बद्री विशाल कालोनी के सामने नदी के निकट ऑक्सफोर्ड स्कूल से आगे , रोशनाबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी, हितबद्ध व्यक्ति द्वारा गौशाला के बगल में नवोदय नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी एवं हितबद्ध व्यक्ति द्वारा बद्री विशाल कालोनी नवोदय नगर हरिद्वार में किया गया अनाधिकृत निर्माण को अवर अभियंता त्रिपन सिंह पंवार, क्षेत्रिये सुपरवाइजर मुकेश कुमार, ललित कुमार, किशन यादव आदि प्राधिकरण स्टाफ के द्वारा सील किया गया।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…