देहरादून : प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपना जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया। मंत्री जोशी ने जन्मदिवस सर्वप्रथम राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एन.आई.वी.एच) में दिव्यांग बच्चों के साथ कैक काटकर अपना जन्म दिवस मनाया। मंत्री जोशी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों से मिलकर और इनके साथ अपनी खुशी बाटने से आत्मीय शांति और संतोष का अनुभव होता है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी बच्चो को संबोधित करते समय भावुक हो गए। मंत्री ने कहा कि उनका बचपन बहुत गरीबी में बीता और वह गरीबों के दर्द को बखूबी समझते हैं। मंत्री ने कहा कि वह अपना एवं अपने परिवारजनों की खुशियों को समाज के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के बीच मनाते आए है। मंत्री जोशी ने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहेगा कि वह गरीबों का हरसंभव सहयोग करते रहें।
इससे पहले मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों की 10 महिलाओं को करीब 20 लाख रूपये के चैक वितरित किये। मंत्री जोशी ने कहा प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान एवं उनकी आजीविका को बढ़ाने और महिलाओं को सशक्त करने की दिशा निरंतर प्रयासरत है। निश्चित ही इसके माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार सृजित करने में मदद मिलेगी और जो हमारा लखपति दीदी का संकल्प है उसको मजबूती मिलेगी। इसके अलावा मंत्री जोशी ने कैंप कार्यालय में ही पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा सीएसआर के अंतर्गत मसूरी विधानसभा के अंतर्गत 36 विद्यालयों में स्वेटर वितरण तथा चार विद्यालयों में 10 कंप्यूटर वितरित किया।
कार्यक्रम के दौरान कैंट विधायक सविता कपूर, राजपुर विधायक खजानदास, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, भाजपा महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, राकेश रावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, अरविन्द डोभाल, भूपेन्द्र सौंलकी, रमेश प्रधान, राजेन्द्र अग्रवाल, दीपक पुण्डीर, अनुज कौशल, अरविन्द तोपवाल, बालम सिंह, नरेन्द्र मेलवान, एनआईवीएच से जगदीश लखेड़ा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, आरएस परिहार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संध्या थापा, बबीता सहौत्रा, संकेत नौटियाल, विष्णु गुप्ता, मेघा भट्ट, नीतू बिष्ट, मनोज क्षेत्री, अनुज रोहिला, सिकंदर सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…