रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : जोशीमठ जहां कल कांग्रेस और जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट का पुतला जलाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।
वहीँ बुधवार को जोशीमठ मुख्य चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महेंद्र भट्ट के बयान का समर्थन करते हुए वामपंथ का पुतला फूंका।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि वामपंथ के लोग जोशीमठ की जनता को बरगला कर जबरदस्ती आंदोलन में आने के लिए बाध्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वामपंथी शुरू से ही देश विरोधी रहे हैं भारत चीन आंदोलन के दौरान वामपंथियों ने भारत चीनी भाई भाई का नारा देकर देश के साथ गद्दारी की थी।
उन्होंने कहा कि वह अपने यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान का पुरजोर समर्थन करते हैं। और सरकार जोशीमठ के आपदा पीड़ितों के साथ है और जल्द से जल्द लोगों को मुआवजा पुनर्वास मिले इसके लिए कार्यरत है।
परंतु वामपंथी संगठन से जुड़े लोग लोगों को भड़का कर सरकार के राहत कार्यों में रोड़ा बन रहे हैं।
भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह रावत, तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कहा वामपंथियों को आंदोलन को हवा देने के बजाय इस विपदा के समय में लोगों के घर-घर जाकर लोगों का सहारा बनना चाहिए जो कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता निरंतर कर रहा है।
भाकपा माले के नेता अतुल सती ने भाजपाइयों द्वारा वामपंथियों का पुतला जलाने पर कहा कि भाजपाइयों के दिमाग का दिवाला निकल गया है।
उन्होंने कहा कि हम सरकार को पिछले 14 महीने से जोशीमठ में घट रही घटनाओं से अवगत करवा रहे हैं। परंतु जब सरकार नहीं चेती तब उन्हें आंदोलन का सहारा लेना पड़ा।
उन्होंने कहा जब से जोशीमठ में आंदोलन व चक्का जाम हुआ है। तब से कुछ हद तक सरकार चेती है।
और यह सिर्फ आंदोलन का ही दबाव है। अगर सरकार आंदोलन से पहले ही चेत जाती तो लोगों को सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता।
अटल आयुष्मान योजना प्रदेश की आम जनता, तो गोल्डन कार्ड योजना सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों…
सीबीआई की विशेष अदालत ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में तीनों आरोपियों पर आरोप तय…
उधम सिंह नगर के एआरटीओ कार्यालय में दोनों कारों को आमने-सामने लाया गया, मारुति कंपनी…
उत्तराखंड में इस साल वनाग्नि की 580 घटनाओं में 500.81 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ,…
कभी नदी में बहकर चट्टानों के बीच फंसी थी मासूम हथिनी, आज कालागढ़ एलीफेंट सेंटर…
रोजगार का झांसा देकर ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से भेजा गया था रूस, मुख्यमंत्री धामी…