मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने मसूरी विधायक गणेश जोशी के जन्म दिवस सेवा सप्ताह के तहत लाइब्रेरी के रोजलिन व शिव कालोनी में करीब साढे छह सौ कंबल एवं स्वास्थ्य किट वितरित किए।
भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष राकेश रावत एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस सेवा सप्ताह के अवसर पर लाइब्रेरी स्थित रोजलिन में साढे तीन सौ कंबल एवं स्वास्थ्य किट वितरित किए वहीं गांधी चैक अकादमी मार्ग पर शिव कालोनी में तीन सौ कंबल व स्वास्थ्य किट वितरित किए गये।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहाकि मंत्री गणेश जोशी हमेशा से जनता को अपना परिवार मानते हैं व हमेशा उनके दुःख सुख में खड़े रहते हैं। जिन लोगों के आशीर्वाद से आज वह मंत्री है वह हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं व उनकी मदद करने को तत्पर रहते हैं। वहीं लगातार मसूरी का विकास कर अनेक जनहित की योजनाओं को पूरा करने में लगे हैं। इस मौके पर सभासद गीता कुमाई, सतीश ढौडियाल, नमिता कुमाई, रमेश खंडूरी, अमित भटट, दिनेश चैहान, आशीष कोठारी, विजय बिंदवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…