देहरादून : शासन द्वारा जलभराव एवं आपदा से संबंधित सूचनाओं पर तत्काल प्रतिक्रिया देने हेतु निर्देश दिए गए हैं। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को उनके विभाग से संबंधित किसी भी आपदा संबंधी सूचना पर त्वरित संज्ञान लेने के निर्देश दिए गए हैं।
आरकेडिया वार्ड 92 शिवलोक कॉलोनी जोहड़वाली बस्ती स्मिथनगर, मुख्य मार्ग पर जलभराव से हो रही समस्याओं के संबंध में स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए तथा अपर मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंदवर्धन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में तत्काल जल निकासी करने के साथ ही फागिंग एवं दवाओं का छिड़काव करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग की टीम द्वारा उक्त क्षेत्र में जल निकासी के साथ ही दवा का छिड़काव भी किया गया।
जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को पुनः निर्देशित किया कि जनपद के किसी भी क्षेत्र से विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली, जलभराव अथवा आपदा से संबंधित सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आपदा राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…