देहरादून : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को दरबार साहिब के महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी और महंत देवेन्द्र दास जी महराज के बीच प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा मुलाकात के दौरान निकट भविष्य में श्रीगुरु राम राय ट्रस्ट के साथ ऑर्गेनिक खेती पर मिलकर कार्य करने पर भी विचार विमर्श किया गया। साथ ही, देहरादून शहर में लावारिस घूम रही गाय के प्रबंधन पर भी विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने दरबार साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना भी की।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…