मसूरी : उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ कराते प्रतियोगिता में मसूरी की राज कराते अकादमी के खिलाडिड़ों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण व तीन रजत पदक जीत कर मसूरी का नाम प्रदेश में रौशन किया है।
राज कराते अकादमी के करातेे खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रतिभाग किया व अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों को आकर्षित किया। इस प्रतियोगिता मेें कराते के बालक व बालिका वर्ग के उन खिलाडियों ने प्रतिभाग किया जिन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किए थे।
इसमें मसूरी के कराते खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए बालक व बालिका वर्ग में पांच स्वर्ण व तीन रजत पदक जीत कर मसूरी का नाम रौशन किया। जिसमें गौरंग चैहान ने बालक 12 वर्ष आयु वर्ग काता में स्वर्ण, बालिका 12वर्ष आयु वर्ग में अद्विका नौटियाल ने काता में स्वर्ण, 12 वर्ष आयु वर्ग बालिका में अनुश्री शर्मा ने अंडर 45केजी कुमितो में स्वर्ण, 13 वर्ष आयु वर्ग बालिका में अवंति ने अंडर 50केजी कुमितो में स्वर्ण, अन्नया कुकरेती 17 वर्ष आयु वर्ग बालिका में अंडर 55केजी कुमितो में स्वर्ण, व अद्विक जोशी 11 वर्ष आयुवर्ग बालक अंडर 40 केजी में रजत, मेघा कंडारी बालिका 12 वर्ष आयु वर्ग काता में सिल्वर तथा सोनम पंवार ने बालिका 20वर्ष आयुवर्ग अंडर 50केजी कुमिता में रजत पदक हासिल किया। मसूरी पहुंचने पर खिलाड़ियों को जोरदार स्वागत किया। राज खेल अकादमी के निदेशक हेमराज शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिता के लिए और अधिक कड़ी मेहनत करने का आहवान किया।
TRAI ने 1601-सीरीज़ के नंबरों का दायरा यूटिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तक बढ़ाया है. इससे…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि में स्ट्रीट डॉग के आतंक से लोग परेशान हैं. आए दिन स्ट्रीट डॉग…
रुड़की में एक कांवड़िये की बाइक में आग लग गई. लेकिन इस हादसे में जानमाल…
पौड़ी विकासखंड में नए ग्राम प्रधान संगठन के गठन और अध्यक्ष के चयन के बाद…