उधमसिंह नगर/बाजपुर : मंगलवार को प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी अपने जनपद ऊधम सिंह नगर प्रवास के दौरान बाजपुर स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में काशीपुर के भाजपा के जिले की विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों के स्वागत कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पार्टी के पाधिकारियोंं एवं कार्यकर्ताओं ने बाजपुर पहुंचने पर मंत्री जोशी का भव्य स्वागत किया। काशीपुर के भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों का मंत्री जोशी ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सातों मोर्चों के पाधिकारियों को नए दायित्व को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज अगर भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर वन पार्टी बनी है तो वह कार्यकर्ताओं के बल पर बनी है। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन आज देश विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है। मंत्री जोशी ने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में चौमुखी विकास हो रहा है। मंत्री जोशी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा जिला प्रभारी सुरेश भट्ट, प्रदेश कार्यकारणी सद्स्य राजेश कुमार, महामंत्री सुरेश बिष्ट, मोहन बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…