बाजपुर : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मंगलावर को ऊधम सिंह नगर प्रवास के दौरान मंत्री जोशी ने बाजपुर स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में बजट 2023-24 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री जोशी ने भारत सरकार के इस बजट को ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी बजट बताया। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अब तक देश में अनेकों विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा प्रति व्यक्ति आय करीब 9 वर्षों में दोगुनी होकर 1.97 लाख रुपये हो गई है। भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ा है और यह पिछले 9 साल में विश्व की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बन गई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में सदस्यों की संख्या दोगुनी से अधिक होकर 27 करोड़ तक पहुंच गई है।
मंत्री जोशी ने कहा समावेशी विकास, वंचितों को वरीयता, बुनियादी ढांचे और निवेश, क्षमता विस्तार हरित विकास, युवा शक्ति, और वित्तीय क्षेत्र को समर्पित ये बजट, अमृत काल के विजन को साफ़ तौर पर बताता है। इस बजट के जरिए देश का हर एक वर्ग आगे बढ़ेगा। साथ ही इस बार का बजट ‘सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र पर पेश किया गया है। मंत्री जोशी ने कहा बजट से प्रदेश के राजस्व में ढाई हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। निश्चित ही यह समावेशी बजट आधुनिक भारत के नव निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। पत्रकार वार्ता से पूर्व बाजपुर पहुंचने पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री जोशी का भव्य स्वागत भी किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, जिला प्रभारी सुरेश भट्ट, प्रदेश कार्यकारणी सद्स्य राजेश कुमार, महामंत्री सुरेश बिष्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर नैनीताल जिला प्रशासन की कार्रवाई, प्रमाण पत्र निरस्त कर जब्त…
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ ही रामोजी राव द्वारा 2006 में जमाकर्ताओं को लिखे…
जनपद में उस समय हड़कंप मंच गया है, जब किसान आंदोलन में एक युवक से…
अल्मोड़ा जिले में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा, आए दिन गुलदार…