देहरादून : राजधानी देहरादून में युवाओं और पुलिस के बीच हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि – “हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से सजग है। पहले की तरह हमने किसी भी भर्ती घोटाले को न तो दबाया है और न छुपाया है। जितने भी मामले सामने आए, हमने उनकी जांच कराकर, जितने भी दोषी हैं, सभी को जेल भेजा है। हमारी सरकार ने यह पहले ही तय कर लिया था कि भर्ती परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए कड़ा कानून बनायेंगे। देश का सबसे कड़ा नक़ल विरोधी क़ानून हम लेकर आ रहे हैं। ऐसी पुख्ता व्यवस्था की जा रही है कि भविष्य में होने वाली सारी परीक्षायें पारदर्शी और नक़ल विहीन हों। प्रदेश के युवाओं के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
हमारी सरकार युवाओं के हित में फैसले ले रही है। प्रदेश की बहन-बेटियों के लिये हमने महिला आरक्षण भी सुनिश्चित किया है। सभी के हितों को संरक्षित किया जायेगा। युवाओं से अनुरोध है कि किसी के बहकावे में न आये।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…