देहरादून : जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार द्वारा कल सर्वे चौक से चूना भट्टा रायपुर तक स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत संचालित ड्रेनेज सिस्टम निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने सड़क पर इधर-उधर पड़ी सामग्री, मलबे के ढेर, जगह जगह खोदी गई सड़कों तथा सड़कों पर हुए गड्ढों पर नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए 15 दिन के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे साथ ही जहां कार्य पूर्ण हो चुका है ऐसे स्थानों पर सड़क का समतलीकरण करने हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज लोनिवि द्वारा ऐसे स्थान जहां पर निर्माण कार्य हो गए हैं पर गड्ढों का भरान करते हुए सड़क का समतलीकरण कर दिया गया है तथा जल संस्थान द्वारा पेयजल संयोजन का कार्य किया गया।
पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने की हिमाकत करने वालों को भारतीय सेना ने…
3 लाख रक्षा असैनिक कर्मचारियों के संगठन के तीन दिवसीय अधिवेशन में देश भर से…
हरिद्वार जिला जेल रोशनाबाद में कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी भी सजा काट चुका है, 888…
चारधाम यात्रा में पुलिस सक्रियता से कार्य कर रही है और हर संदिग्थ व्यक्ति पर…
ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के अनुरोध पर 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' रोका गया, ईरान में मिलिट्री…
Tata ने भारत में नई 'सीरीज़' वेरिएंट्स को लॉन्च करके अपनी Tata Curvv EV लाइनअप…