देहरादून : शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जो भी जन समस्याएं आ रही हैं, उनका समयबद्धता से निस्तारण किया जाए।
मुख्यमंत्री ने सचिव आर.मीनाक्षी सुन्दरम को निर्देश दिये कि जन समस्याओं से सबंधित जो भी पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें सबंधित विभागों को भेजकर उस पर कृत कार्यवाही की नियमित अपडेट लिया जाए। सभी जन समस्याओं एवं शिकायतों की मुख्यमंत्री कार्यालय से नियमित मॉनेटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। कुछ जन समस्याओं को सबंधित विभागों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, आईजी के.एस. नगन्याल, अपर सचिव नवनीत पाण्डे, जगदीश चन्द्र काण्डपाल मौजूद रहे।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जहां बीजेपी के एक्टिव दिख रहा है तो वहीं…
हत्या आरोपी पति कचटा इलाके में एक छानी में छिपा हुआ था, ग्राम प्रहरी की…
डिजिटल मैपिंग के IIT रुड़की का एक बेहद अत्याधुनिक और कीमती ड्रोन अचानक लापता हो…
75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस के जवान ने राज्य का…
रामनगर के मोहान क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि…
उत्तराखंड में एक तरफ जियोथर्मल स्प्रिंग से बनाई जाएगी बिजली, दूसरी तरफ जियोथर्मल पूल में…