हरिद्वार : जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में व्यापक महत्व एवं जनहित के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर हरिद्वार जनपद के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से सम्बन्धित विधायकों द्वारा विभिन्न विभागों-लोक निर्माण, चिकित्सा शिक्षा/चिकित्सा स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, पेयजल, परिवहन, सिंचाई, शहरी विकास, तकनीकी शिक्षा, युवा कल्याण, कौशल विकास, पेयजल, अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, ऊर्जा, औद्योगिक विकास, ग्रामीण निर्माण, खेल आदि से सम्बन्धित अपने-अपने विधान सभा क्षेत्र के लिये उपलब्ध कराये गये, दस-दस प्रस्तावित योजनाओं के, सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में किस योजना के लिये कितने बजट की आवश्यकता होगी, कितने समय में सम्बन्धित योजना पूर्ण हो जायेगी, योजना का कितनी जनसंख्या को लाभ पहुंचेगा आदि के सम्बन्ध में गहन विचार-विमर्श हुआ।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विधायकों द्वारा उनके विभाग से संबंधित जो भी प्रस्तावित योजना प्रस्तुत की है, उसकी प्रक्रिया पर आज की तिथि से ही कार्य करना प्रारम्भ कर दें। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों में कहीं पर भी कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, एमएनए रूड़की विजयनाथ शुक्ल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 मनीष दत्त, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Royal Enfield की नई Himalayan 750 को प्रदर्शित कर दिया है. इस बाइक को 3…
उत्तराखंड में एक से नौ नवंबर तक लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी…
Uttarakhand weather update उत्तराखंड के कई जिलों में आज बारिश और बर्फबारी होने की संभावना…
Snowfall in Uttarakhand Kedarnath Dham केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद नजारा बेहद खूबसूरत बना…
अमेरिका के फ्लोरिडा में निजी जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. फ्लोरिडा: अमेरिका के फ्लोरिडा में…
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की इस नई सर्विस के जरिए तमाम डिटेल्स आपके मोबाइल पर…