मसूरी : पर्यटन नगरी मसूरी की माल रोड में सड़क लगातार उंची होने से दुकानदारों की दुकानों में पानी आने की समस्या से निजात दिलाने के लिए पूरी मालरोड को नीचा किए जाने का कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग ऐजाज अहमद ने कहा कि अप्रैल अंत तक सीजन से पूर्व कार्य पूरा कर लिया जायेगा।
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ऐजाज अहमद ने विभाग के अधिकारियों के साथ मालरोड के नीचे करने के कार्य का निरीक्षण किया व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर प्रमुख अभियंता ऐजाज अहमद ने कहा कि मालरोड की काफी हालत खराब थी व लगातार मालरोड का लेबल उपर उठ रहा था जिसके कारण दुकानें नीची हो गई थी व बरसात में दुकानों में पानी आ रहा था। इस परेशानी को देखते हुए पूरी मालरोड को नीचे करने का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि मिलिंग टेक्नीक का उपयोग करते हुए मालरोड को नीचे किया जा रहा है। यह कार्य राज्य योजना से स्वीकृत हुआ है हालांकि इसमें नगर पालिका व एमडीडीए ने निक्षेप में पैसा मिला है। इसमें चार करोड की लागत आयेगी। उन्होंने कहा कि मिलिंग मशीन लगातार स्क्रेप कर रही है और जब जरूरत के हिसाब से खुदाई हो जायेगी व इसके बाद इसमें डीबीएम का काम शुरू किया जायेगा उससे पहले साइड में एसटीपी पाइप डाला जायेगा जिसमें यूटिलिटी सिफिटंग की जायेगी ताकि बाद में परेशानी न हो व सड़क को तोड़ा न जाय। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए गये कि जितना कार्य हो उसे पूरा किया जाय ताकि पर्यटकों व दुकानदारों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अपै्रल अंत तक लोनिवि के अधिकारी इस कार्य पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान दिया जायेगा ताकि परेशानी न हो। इस मौके पर अधिशासी अभियंता प्रवीन कुश, सहायक अभियंता राजेंद्र पाल, सहित अधिकारी मौजूद रहे।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जहां बीजेपी के एक्टिव दिख रहा है तो वहीं…
हत्या आरोपी पति कचटा इलाके में एक छानी में छिपा हुआ था, ग्राम प्रहरी की…
डिजिटल मैपिंग के IIT रुड़की का एक बेहद अत्याधुनिक और कीमती ड्रोन अचानक लापता हो…
75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस के जवान ने राज्य का…
रामनगर के मोहान क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि…
उत्तराखंड में एक तरफ जियोथर्मल स्प्रिंग से बनाई जाएगी बिजली, दूसरी तरफ जियोथर्मल पूल में…