मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने पूर्व राज्यमंत्री/अध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद टीडी भूटिया के नेतृत्व में गोरखा समाज के लोगों को राशन किट वितरित किए गये। इस मौके पर बारह कैंची व मलिंगार में 350 जरूरतमंदों को राशन किट वितरित की गई।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री टीडी भूटिया ने कहा कि भाजपा मसूरी मंडल ने मांग की थी कि मसूरी में गोरखा समाज के गरीब लोग रहते हैं जिन्हें राशन किट उपलब्ध कराई जाय जिस पर मंत्री गणेश जोशी के सहयोग से 60 राशन किट वितरित की गई जिसमें गोरखा व बिहारी मजदूर थे, जिन्हें यहां आकर राशन किट वितरित किए गये। इस मौके पर उन्होंने गोरखा समाज के लोगोे से बात की व कहा कि जो भी समस्या हो बतायें ताकि मंत्री गणेश जोशी के माध्यम से समाधान किया जा सके। इस अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि पूर्व राज्य मंत्री टीडी भूटिया के माध्यम से उनके द्वारा गरीब गोरखा व अन्य मजदूरों को राशन वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि इनकी जो भी स्मस्यायें है उनका समाधान करने का भरोसा पूर्व राज्यमंत्री ने दिया है कि वह इस संबंध में मंत्री गणेश जोशी से वार्ता करेंगे वहीं उन्होंने कहा कि मसूरी मंडल भी उनकी समस्याओं के निस्तारण करने के लिए प्रयास करेगा। इसके बाद पूर्व राज्यमंत्री टीडी भूटिया ने मंलिगार में करीब तीन सौ लोगों को राशन किट वितरित किए।
इस अवसर पर महामंत्री कुशाल राणा, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा, वार्ड संयोजक व प्रबंधक गोरखा सुधार सभा प्रभा शाह, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरूंग, विजय बुटोला, राकेश ठाकुर, अनिल, अभिलाष आदि मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…