मसूरी : मसूरी वन प्रभाग की भद्रीगाड़ रेंज के अंतर्गत एक अनोखी पहल से इस बार जंगलों में आग ना लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान अरण्य प्रहरी के तहत नौ हजार फलदार पौधो का वितरण किया जा रहा है जिसमे अखरोट, बादाम और नींबू की पौधे वितरित किये जा रहे है, और साथ ही साथ गांव वालो को ग्रीष्म ऋतु में आग ना लगने देने के लिए शपथ ग्रहण करवाई जा रही है।
वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया है कि नैनबाग की जनता बहुत सक्रिय है और एक जिम्मेदार नागरिक की तरह अपनी भूमिका निभाती आई है और आगे भी कर्तव्यपूर्ण निभायेगी। अभियान अरण्य प्रहरी में माध्यम से विभाग ग्रामीणों को फलदार पौधे वितरण करने के साथ साथ उन्हें वनाग्नि सुरक्षा के लिए सम्पूर्ण जानकारी दे रहे है। यदि कही कोई घटना होती है तो तुरंत एक सक्रिय नागरिक की तरह अपनी भूमिका निभाते हुए वन विभाग को सूचना देने के साथ अपनी जिम्मेदारियों का वहन करने के लिए प्रेरित कर रहे है। भद्रीगाड रेंज का समस्त स्टाफ इसी कोशिश के तहत गांव गांव जाकर वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी कर रहा है। जय जंगल- जय उत्तरखंड हमारा नारा है और हम इसको सार्थक करेंगे।
वन पंचायत सरपंच बणगांव सुनील और सनव सरपंच हरदेव ने भद्रीगाड रेंज की इस पहल को सराहना की और साथ ही साथ वनों को आग ना लगने देने का संकल्प लिया। विभाग की पुरजोर कोशिर है कि वनों में आग न लगे व ग्रामीण जागरूक हों। ग्रीष्म ऋतु हमारे क्षेत्र में वनाग्नि प्रकरण दर्ज ना किए जाए। इस मौके पर सुंदर सिंह पंवार, सुरेश चंद, अर्जुन सिंह कंडारी, सरदार सिंह, भामोरिया आदि मौजूद रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…