मसूरी : पेपर लीक व भर्ती घोटाले के खिलाफ मसूरी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, मजदूर संघ, एटक, प्रताप नगर जनकल्याण समिति, मसूरी छात्र संगठन ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया व धरना दिया वहीं इस मौके पर पेपर लीक व भर्ती घोटाले की सीबीआई से जांच व गिरफ्तार युवकों के रिहा करने की मांग की।
शहीद स्थल पर आयोजित धरने व प्रदर्शन में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की व भर्ती घोटाले व पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग की। इस मौके पर प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि प्रदेश के युवा किस तरह गरीबी में मेहनत कर विभिन्न सरकारी नौकरियों के पेपर देते हैं लेकिन प्रदेश सरकार की लापरवाही से पेपर लीक हो जाते है व भर्तियों में घोटाले हो रहे हैं ऐसे में प्रदेश का युवा हताश व निराश है। उन्होंने कहा कि गत चार वर्षो से जो भी प्रदेश की परीक्षा देते हैं उसका पेपर लीक हो जाता है। लगातार इस समस्या से युवा जूझ रहा है। इस लड़ाई को लड़ने के लिए पूरे प्रदेश में जनांदोलन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि मसूरी में भी यह आंदोलन शुरू किया गया है जिसमें व्यापार संघ, एटक, मजदूर संघ आदि संगठनों का सहयोग मिला है। यह लड़ाई लंबी है तथा आगे भी जारी रहेगी। वहीं उन्होंने मांग की कि जिन युवाओं को जिसमें बाॅबी पंवार व अन्य युवा नेताओं की गिरफ्तारी का घोर विरोध करती है व उनकी रिहाई की मांग के साथ पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
इस मौके पर मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि अपने हक की लड़ाई लड़ रहे युवाओं को गिरफ्तार किया गया जिसमें बाॅबी पंवार सहित मसूरी के भी दो युवा नितिन दत्त व मोहन कैंतुरा भी शामिल हैं उनकी शीध्र रिहाई की मांग सरकार से की है वहीं साथ ही भर्ती घोटाले व पेपरलीक घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है। तथा सरकार से यह भी मांग की है कि शीघ्रातिशीघ्र रिक्त पदों पर भर्ती की जाय। उन्होंने कहा कि व्यापार संघ पूरी तरह से जब तक आंदोलन चलेगा तब तक बेरोजगार युवाओं के साथ है। उन्होंनेे कहा कि अगर प्रदेश का युवा सरकार से नाराज है तो समझो सरकार फेल है।
इस मौके पर एटक अध्यक्ष आरपी बडोनी, मेघ सिंह कंडारी, व्यापार संघ के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, प्रताप नगर जनकल्याण समिति के महामंत्री मुलायम सिंह, छात्रसंघ महासचिव रजित रावत आदि ने भी धरने को संबोधित किया व प्रदेश सरकार की बेरोजगारों के उत्पीड़न व लाठी चार्ज के घटना की कड़ी निंदा की व गिरफ्तार बेरोजगार नेताओं की रिहाई की मांग के साथ ही घोटालों की सीबीआई जांच की मांग की।
इस मौके पर संजय पंवार, राहुल रांगड़ दिपेंद्र सजवाण, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र रावत, तनमीत खालसा, चंद्रेश मल्ल, नागेंद्र उनियाल, कांग्रेस नेता अमित गुप्ताा, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद सहित बडी संख्या में युवा बेरोजगार मौजूद रहे।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…