देहरादून : पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीदों को नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश शहीदों के बलिदान को हमेशा स्मरण रखेगा। मंगलवार को सैनिक कल्याण निदेशालय में मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मंत्री सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज ही के दिन पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवान एक आत्मघाती आतंकी हमले में शहीद हो गये थे। जिसमे उत्तराखंड के दो जवान भी शामिल थे। मंत्री ने कहा पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कई कड़े कदम उठाए. इन कदमों ने पाक को काफी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के बालाकोट में दाखिल हुई और एयर स्ट्राइक के जरिये पाकिस्तान के अंदर घुसकर उसके आतंकी ठिकानों को को नष्ट कर जवानों का बदला सूद समेत वापस लिया था।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, पूनम नौटियाल, आशीष थापा, प्रभा शाह, सतेंद्र नाथ, मोहन बहुगुणा, चुन्नी लाल, मनजीत रावत, अरविंद डोभाल आदि उपस्थित रहे।
Skoda Auto India ने अपनी Skoda Kylaq नया Sportline ट्रिम लॉन्च किया है. यहां हम…
नहाने के दौरान यमुना नदी में एक मजदूर बह गया, लेकिन गनीमत रही कि मजदूर…
नैनीताल जिले में एक पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. जिसके…
पौड़ी गढ़वाल में स्थित नागदेव मंदिर, सर्प देवता को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक…
भारत की तरक्की में उत्तराखंड की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड का साहसिक, धार्मिक पर्यटन…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की…