हल्द्वानी : कारगिल शौर्य दिवस पूरे अकीदत के साथ जिले भर में मनाया गया। मुख्य समारोह शहीद पार्क मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदिर्शनी, एसपी सिटी डा0 जगदीश चन्द्र, मुख्य नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन सेनि आरएस धपोला व पूर्व सैनिकों ने शहीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल शहीदों के स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित किए तथा पुलिस की मातमी धुन के बीच दो मिनट का मौन रख कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया गया।
अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया ने कहा कि हमारे देश की अखण्ड़ता और सम्प्रभुता को अक्षुण्ण रखने में भारतीय सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और साहस की अहम भूमिका है। वे देश का अभिमान हैं। उन्होने कहा सैनिकों से हमे सीख लेनी चाहिए कि वे किस प्रकार पूरी निष्ठा से कार्य करते है उसकी सीख देश के हर आम व्यक्ति को लेनी चाहिए। उन्होने कहा प्रत्येक नागरिक जिस क्षेत्र मे कार्य करता है वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करना ही शहीदो के प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।
कार्यक्रम मे कर्नल डीएस बिष्ट, कर्नल एस वाशिंगटन, कर्नल सेनि बीडी काण्डपाल,कर्नल सेनि एमएस चैहान, मेजर सेनि डीएस रौतेला, मेजर सेनि बीएस थापा, कैप्टन सेनि पीएस भण्डारी,श्रीमती बिमला चन्द्र, टीसी जोशी, डीसी पाण्डे, एसएस रौतेला, कैलाश चन्द्र, एस बिष्ट, एनएस बोरा, जेएस बोरा, हरीश कुमार, हेेमन्त बगडवाल, दीपक बलूटिया के अलावा सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह,उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, सीओ शान्तनु पराशर आदि लोग मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…