रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के अंतर्गत वन सरपंचों को प्रशिक्षण देने आए एक एनजीओ के सदस्यों का वन सरपंचों ने विरोध कर प्रशिक्षण का बहिष्कार कर दिया तथा प्रशिक्षण के नाम पर की गई खानापूर्ति का आरोप लगाते हुए एनजीओ के खिलाफ वन सरपंचों ने जमकर नारेबाजी की।
मंगलवार को वन चेतना केंद्र बड़कोट में एक एनजीओ द्वारा वन सरपंचों को प्रशिक्षण दिया जाना था, जिसके लिए अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के अंतर्गत सभी वन पंचायतों के सरपंचों को वन विभाग द्वारा यहां बुलाया गया।
वन सरपंचों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें दूर-दूर गांव से यहां प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया, लेकिन प्रशिक्षण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई।उन्होंने कहा है कि प्रशिक्षण का विषय क्या था, किस चीज का प्रशिक्षण दिया जाना था, इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी गई। जिसको लेकर नाराज वन सरपंचों ने प्रशिक्षण का बहिष्कार किया और वन चेतना केंद्र के बाहर आकर प्रशिक्षण के नाम पर खाना पूर्ति को लेकर नारेबाजी की।
मामले में अपर यमुना वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सुबोध काला का कहना है कि एनजीओ के माध्यम से वन सरपंचों को प्रशिक्षित प्रशिक्षण दिया जाना था, इस संबंध में वन सरपंचों से बात की जाएगी और यदि उनकी अपेक्षा अनुरूप प्रशिक्षण नहीं दिया गया तो, इसकी रिपोर्ट तैयार कर सूचना उच्च अधिकारियों को दी जाएगी।
रामनगर के सांवल्दे में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि…
गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस धामी सरकार पर हमलावर मुद्रा में दिखाई…
एक कैदी ने सीने में दर्द का नाटक किया और फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर…
गैरसैंण क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने विधानसभा के दो दिवसीय सत्र को 'सियासी पिकनिक' और…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 से उत्तराखंड…
राजगीर में आज भिड़ेंगी भारत और न्यूजीलैंड की रग्बी टीमें, 100 साल के खेल संबंधों…