मुख्य सचिव डॉ. सन्धु ने की केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा

देहरादून : सोमवार को मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में गति लाने के लिए आवश्यक मैन पावर, मशीनरी एवं मटीरियल की पर्याप्तता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में गति लाने के लिए वीकली टारगेट निर्धारित कर अचीवमेंट की समीक्षा नियमित रूप से की जाए। उन्होंने पोर्टल बेस्ड मॉनिटरिंग किए जाने के भी निर्देश दिए।

वीकली टारगेट और अचीवमेंट बेस्ड मॉनिटरिंग की जाए

मुख्य सचिव डॉ. सन्धु ने अगले एक-दो दिनों में पोर्टल तैयार कर इसकी नियमित रूप से पोर्टल बेस्ड मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठकों में लिए जाने वाले निर्णयों की जानकारी पोर्टल पर उसी दिन अपलोड कर सम्बन्धित को भी उसी दिन प्रेषित कर दिए जाएं, ताकि निर्णयों की जानकारी के अभाव में कोई कार्य बाधित न हो। मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में लगी मशीनरी हेतु सभी आवश्यक स्पेयर पार्ट्स की लिस्ट तैयार करते हुए उनकी उपलब्धता पूर्व में ही सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए, ताकि स्पेयर पार्ट्स के अभाव में कार्य बाधित न हो। उन्होंने शीघ्र अतिशीघ्र आवश्यक अनुमोदन समितियों की बैठक कराए जाने के भी निर्देश दिए।

गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं-

मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यों में गति के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। कार्यों में तेजी लाने के लिए जो कार्य समानांतर किए जा सकते हैं, कर लिए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को कार्यां में आ रही समस्याओं और उनके समाधान के साथ बैठकों में आने के निर्देश दिए, ताकि शीघ्र निर्णय लिए जा सकें।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, अरविन्द सिंह ह्यांकी, दिलीप जावलकर एवं आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन सहित सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

14 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

16 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

16 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

16 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago