रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका उत्तरकाशी के क्षेत्र अंतर्गत घरेलू गैस के व्यवसाय उपयोग की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर आज दिनांक 17 फरवरी 2022 को खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा छापेमारी की गई।
जिला पूर्ति अधिकारी संतोष कुमार भट्ट ने बताया कि इसके लिए तीन टीमें गठित की गई थी, जिनमें से एक टीम माल रोड बाजार, दूसरी टीम गंगोत्री हाईवे और तीसरी टीम ने साढ़ा क्षेत्र में चेकिंग की। चेकिंग के अंतर्गत बड़ी मात्रा में घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग होते हुए पाया गया। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत कुल 49 घरेलू सिलेंडर व्यवसायिक उपयोग होते हुए पाए गए हैं, जिन्हें सीज कर के उत्तरकाशी गैस सर्विस में जमा करा दिया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशों के क्रम में इस प्रकार की छापेमारी लगातार की जाएगी, साथ ही सभी होटल रेस्टोरेंट और ढाबा स्वामियों से अपेक्षा की गई है कि वह सभी अपने प्रतिष्ठानों पर सिर्फ व्यवसायिक सिलेंडर ही उपयोग करें एवं व्यवसायिक कनेक्शन ले।
छापेमारी मे विजेंद्र नाथ मनोज रावत, रमेश खरोला, अर्चना भारती, नेहा विष्ट, महेन्द्र पंवार आदि द्वारा अपनी टीमो के साथ कार्यवाही की गयी।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…