टिहरी/धनोल्टी : महाशिवरात्रि के अवसर पर बंगसील देवलसारी स्थित कोनेश्वर महादेव के प्राचीन मंदिर में श्रद्धालुओं की भरकम भीड़ के बीच भोले नाथ के शिवलिंग व नंदी की मूर्ति स्थापित की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
पहाड़ों की रानी मसूरी के समीपवर्ती जौनपुर विकासखंड के सुप्रसिद्ध तीर्थाटन और प्राकृतिक सुंदरता से आच्छादित पर्यटक स्थल बंगसील देवलसारी स्थित कोनेश्वर महादेव के प्राचीन मंदिर में महाशिव रात्रि के पुण्य पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण व वाद्ययंत्रों की थाप के साथ मंदिर प्रांगण में शिवलिंग सहित नंदी की मूर्ति स्थापित की गई। इससे पूर्व मंदिर के पुजारी विजय गौड़, आचार्य अनील कोठारी, बालकृष्ण कोठारी, मधुसूदन गौड़ ने वैदिक पाठ पूजा करते हुऐ शिवलिंग व नंदी की मूर्ति का जलाभिषेक किया है।
इस मौके पर बड़ी तादात में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भोले नाथ का पचगरभ्य्य से स्नानादि करवाकर खुशहाली का आशीर्वाद लिया है, मूर्ति स्थापना के उपरांत दानकर्ता सेवानिरवित डा. विरेंद्र नौटियाल, वीणा नौटियाल, बिमल, नवीन व आशीष नौटियाल ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके परिवार को इस प्रकार बंगसील देवल सारी के प्राचीन मंदिर में मूर्ति स्थापना का मौका मिलेगा। उन्होंने महादेव के इस पवित्र भूमि पर आए श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…