मसूरी : पर्वतों की रानी मसूरी में भगवान शंकर आश्रय में महाशिवरात्रि के पर्व को बड़ी ही धूमधाम व शिवलिंग पुष्प्पार्चन के साथ मनाया गया।
आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन के तत्वावधान में महाशिव रात्रि का पर्व भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिवलिंग पर पुष्पार्चन एवं आध्यात्मिक जीवन की कार्यशाला भी ईश्वरीय ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुई। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं भगवान शंकर आश्रम के कुलप्रमुख परम प्रज्ञ जगतगुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज के आह्वान पर महाशिवरात्रि सभी का जीवन सुख शांति और कल्याण से भरा पूरा हो इसी संकल्प के साथ शिवलिंग का विशेष पुष्पार्चन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार से समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर देश और विदेश से श्रद्धालु इस अनुभव का हिस्सा बनने मसूरी पहुँचे। साथ ही साथ जीवन अपने मुताबिक़ कैसे जिए कार्यशाला के माध्यम से लोगों को संस्कारित और धार्मिक जीवन जीने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के आयोजन में माँ यामिनी श्री, हर्षु श्री, शालिनी श्री, अश्विनी कुमार, अविनाश जायसवाल, श्वेता,रवि शर्मा, प्रीतेश, प्रतिभा सिंह, उत्कर्ष, रोहित वेदवान, अभिमन्यु सैनी, जितेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…