जब भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है, तो वह सेवा करती है,और जब कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह दलाली करती है – मंत्री जोशी।

देहरादून : रविवार को देहरादून के सहस्त्रधारा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में मसूरी विधानसभा के अंतर्गत देहरादून जिले के मसूरी मंडल की कार्यसमिति की बैठक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में उपस्थित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों शक्ति केंद्रों के सद्स्यगणो को केंद्र ओर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को साझा किया। कार्य समिति की बैठक में भाजपा युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष नेहा जोशी के साथ ही विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष शक्ति केंद्र के सदस्य भी उपस्थित रहे।

कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा यही वजह है कि आज भारतीय जनता पार्टी में 18 करोड़ से अधिक सदस्य है। मंत्री जोशी ने कहा एक चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और एक सैनिक का पुत्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है। और एक सैनिक मंत्री बन सकता है तो यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में संभव है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होना ही अपने आप में बड़ी बात है। मंत्री जोशी ने कहा आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में सबसे लोकप्रिय नेता बन गए है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होना ही अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने कहा जब भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है, तो वह सेवा करती है,और जब कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह दलाली करती है।


मंत्री गणेश जोशी ने कार्य समिति की बैठक में पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमो चुनावों को लेकर अभी से जुट जाने का आव्हान भी किया। उन्होंने मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को प्रदेश की जनता तक पहुंचाने का आह्वान भी किया। मंत्री जोशी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी आने वाले सभी चुनावों में आप सभी कार्यकर्ताओं के दम पर विजयी होगी। मंत्री जोशी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्ग दर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृव में प्रदेश में दिन प्रतिदिन दिन विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश में स्वास्थ्य, सड़क एवं हवाई कनेक्टविटी, पर्यटन जैसे अनेक क्षेत्रों में निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कृषि के क्षेत्र में आज प्रदेश में अनेक कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि 2030 तक भारत विश्व के नंबर एक उत्पादक देश होगा।
इसके लिए प्रदेश में जैविक खेती और प्राकृतिक खेती पर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही नई तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन राशि योजना शुरू करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। मंत्री जोशी ने कहा सैनिकों के सम्मान के लिए देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और अक्टूबर माह तक के अंत तक यह सैन्य धाम बनकर तैयार हो जाएगा। मंत्री जोशी ने कहा इसी प्रकार शीघ्र ही प्रदेश सरकार रूफ गार्डनिंग योजना शुरू करने जा रही है। जिससे लोग अपने छतों पर अब ऑर्गेनिक सब्जी का उत्पादन कर सकेंगे। मंत्री जोशी ने कहा राज्य सरकार एक विजन के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि हमारा संकल्प है कि जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो हमारा प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा इस दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल प्रभारी रतन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीर सिंह चौहान, दीपकर पुंडीर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

8 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

10 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

10 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

10 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago