बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जोशीमठ के लिए राहत सामग्री के वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

देहरादून : पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसाइटी द्वारा जोशीमठ में भू-धंसाव से उत्पन्न हुई आपदा की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री के वाहन को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। राहत सामग्री में हीटर, कंबल, केतली, बिस्कुट, मैगी, दंत क्रांति, साबुन, नमकीन इत्यादि है।
इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हमारे सभी प्रतिनिधियों ने हर तरीके से सहयोग करने का काम किया है। उन्होंने कहा सभी मंत्रियों एवं विधायकों ने अपने एक माह की पेंशन जोशीमठ वासियों को प्रदान किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा अन्य सामाजिक संगठनों के माध्यम से भी प्रभावितों को उपलब्ध कराया जा रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जोशीमठ के लिए भेजी गई राहत सामग्री के लिए मंत्री गणेश जोशी का आभार भी प्रकट किया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा आज यह राहत सामग्री भेजी गई है और आगे जो भी आवश्यकता होगी उसे भी पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जोशीमठ की तकनीकी रिपोर्ट ले रही है, जिसके आधार पर प्रभावितों का पुनर्वास किया जाएगा। मंत्री जोशी ने कहा जोशीमठ की स्थिति का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फीडबैक ले रहे है। मंत्री ने जोशीमठवासियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पूरी सरकार इस दुख की घड़ी में जोशीमठ के लोगों के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष नेहा जोशी, कैलाश पंत, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मंडल महामंत्री आशीष थापा आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

7 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

7 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

7 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago