देहरादून : सोमवार को देहरादून के राजपुर रोड़ स्थित एक निजी होटल में मसूरी विधानसभा के अंतर्गत देहरादून जिले के श्रीदेव सुमन नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री जोशी ने वन्दे मातरम और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यसमिति के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में उपस्थित मंडल के पदाधिकारियो, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों, पार्षदगणों तथा शक्ति केंद्रों के संयोजकों को केंद्र ओर राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को भी साझा किया।
मंत्री जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि आगामी आने वाले निकायों एवं सभी चुनावों में आप सभी कार्यकर्ताओं के दम पर फिर से विजयी होगी।
इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, बीजेपी नेता देवेंद्र भसीन, कैलाश पंत, मेयर सुनील उनियाल गामा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुरेन्द्र राणा, संकेत नौटियाल, विनोद शर्मा, आरएस परिहार, आशीष थापा, अंकित जोशी, अरविंद डोभाल, निरंजन डोभाल सहित बीजेपी मंडल कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…