रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली/जोशीमठ : बदरीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग पर बीच सड़क में दिख रहे इस गड्डे को 20 फीट से भी ज्यादा गहरा बताया जा रहा है। गड्ढा बढ़ने से कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए बीआरओ के आला अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचीं और इस गड्ढे को भरने का काम जारी है। लेकिन बताया जा रहा की यह होल 20 से 30 फीट गहरा है। और इसमें पत्थर फेंकने पर पता नहीं लग रहा कि कहां गया। फिलहाल बीआरओ की टीम मौके पर मौजूद है। बदरीनाथ धाम सहित हेमकुंट साहिब फूलों की घाटी जाने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए यह सड़क महत्तवपूर्ण माना जाता। ऐसे में दरारों के बाद अब जोशीमठ नगर के इस महत्वपूर्ण लाइफ लाईन मानी जाने वाली सड़क पर दरार और गड्ढा होने की खबर से एक बार फिर जोशीमठ में माहौल बदल गया है। वही जोशीमठ बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मे कई जगह पर दरारे देखने को मिल रही है। हालांकि बीआरओ उन दरारों को भरने मे लग गया है। क्योंकि कब कुछ महीनों बाद चार धाम यात्रा शुरू होनी है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…