मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने फूड व्यवसायियों को एफएसएसएआई के तहत दिया फॉसटेक बेसिक प्रशिक्षण।

मसूरी : मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में मसूरी में होटल एवं रेस्टोरेंट, बेकरी आदि खाने के सामान से जुड़े व्यवसायियों को एफएसएसएआई की ओर से फॉस्टेक बेसिक ट्रेनिंग दी गई जिसमें उन्हें भोजन से संबंधित कानून सहित इससे संबंधित जानकारियां दी गई। ताकि व्यवसाय से जुड़े लोग इसका लाभ ले सकें।


कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित होटल आदि से संबंधित जानकारियों के बारे में बताते हुए मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयरए एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया एफएसएसएआई खाद्य पदार्थ के मानकों व अधिनियम का संस्थान है जिसके माध्यम से खाना परोसने आदि का कार्य देखा जाता है। इसमें फोस्टेक प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें 12 लाख से कम आय वाले होटल, रेस्टोरेंट, पटरी, ठेली लगाने वाले, चाय व मिठाई की दुकान आदि आते हैं। प्रशिक्षण तीन स्तर पर होता है जिसमें बेसिक, एडवांस स्पेस्लाइजर्ड होती है यहां पर बेसिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो निःशुल्क है ताकि इस व्यवसाय से जुडे लोग इसका लाभ ले सकें। इस प्रशिक्षण में सौ से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एसोसिएशन समय समय पर विभिन्न सामाजिक व जनहित के कार्य करती रहती है ताकि इसका लाभ मसूरी के लोगों को मिल सके। उन्होंने बताया कि जो लोग इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे हैं उन्हें प्रमाण पत्र दिया जायेगा जो कि हमेशा उनके काम आयेगा। इस मौके पर एफएसएसएआई के राष्ट्रीय प्रशिक्षक विनय कुमार ने कहा कि वह देश के 22 राज्यों में प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो भी खाद्य व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। जिसमें दूध, बेकरी, खाना, फास्टफूड, फूड बिजनेस आपरेटर्स आदि शामिल है। इसमें सिडयूल फोर के तहत प्रशिक्षण दे रहे हैं विशेष कर पर्सनल हाइजिन, मेडिकल चेकप, फस्टएड बाक्स, वेस्ट कंट्रोल, साफ सफाई, साथ ही खाना कब खराब होता है, उसे कैसे चैक कर सकते हैं उसके बारे में जानकारी दी गई है। इस मौके पर प्रशिक्षक ने व्यवसायियों से सवाल जवाब भी किए ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्हें फूड सेफटी के बारे में कितनी जानकारी है। उन्होंने बताया कि फूड कानून सख्त बनाया गया है क्यों कि इससे लोगों का स्वास्थ्य जुड़ा है।

इस मौके पर एफएसएसएआई के प्रोग्राम प्रबंधक फ्रेंक एंथनी, व्यापार संघ के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts