रिपोर्ट – विनय उनियाल
जोशीमठ : आगामी बद्रीनाथ धाम की यात्रा को लेकर उप जिलाधिकारी जोशीमठ ने नगरपालिका सभागार में सभी विभागों की बैठक लेते हुए सभी विभागों को यात्रा तैयारियां तेज करने को कह दिया है। उपजिलाधिकारी ने सोमवार को नगर पालिका सभागार में बीआरओ, जल संस्थान, नगरपालिका, बिजली विभाग, पुलिस, मंदिर समिति, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि सभी विभागों के आला अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी को यात्रा के तहत अपनी अपनी तैयारियां पूरा रखने के निर्देश दे दिए हैं। उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने कहा कि 27 अप्रैल से चलने वाली बद्रीनाथ धाम की यात्रा सुगम हो उसके लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी सड़कों को सुचारू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही नगर में मोबाइल टॉयलेट और प्रीफैबरीकेटेड शौचालय बनवा कर तैयार किए जाएंगे ताकि यात्रियों को समस्याएं ना हो बद्रीनाथ धाम में भी शौचालय पार्किंग आदि सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं। उप जिलाधिकारी ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर में कुछ सुंदरीकरण के कार्य भी करवाए जाएं ताकि यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को कुछ नया मिल सके। साथ ही उपजिलाधिकारी ने कहा कि जो यात्री इधर-उधर कूड़ा कचरा फैलाते नजर आए उन पर पालिका तत्काल प्रभाव से चालानी कार्रवाई कर सकती है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…