रुद्रप्रयाग : श्री केदारनाथ धाम वर्ष-2023 की यात्रा को सुगम, सुदृढ़ एवं सफल संचालन के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्री केदारनाथ धाम में संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाएं एवं तैयारियां समय से सुनिश्चित की जाएं इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा गत बैठक में डीडीएमए को निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग से बर्फ हटवाने के लिए कार्य शीघ्रता से शुरू करें ताकि संबंधित विभागों द्वारा केदारनाथ धाम में की जाने वाली तैयारियां समय से पूर्ण की जा सकें। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में डीडीएमए द्वारा आज से केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
अधिशासी अभियंता डीडीएमए प्रवीण कर्णवाल ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटवाने का कार्य आज से प्रारंभ कर दिया गया है इस कार्य के लिए आज 25 कार्मिकों की तैनाती की गई है तथा यात्रा मार्ग एवं धाम में बर्फ हटवाने के लिए निरंतर कार्मिकों की बढोतरी करते हुए 05 मार्च, 2023 तक यात्रा मार्ग एवं धाम से बर्फ हटवाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…