रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली/जोशीमठ : जोशीमठ ब्लॉक सभागार में बीडीसी बैठक का जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर बैठक का बहिष्कार किया गया तथा प्रधान संघ ने जिला अधिकारी उप जिला अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि बीडीसी बैठक में अधिकारियों का नहीं पहुंचना कहीं ना कहीं प्रश्नचिन्ह खड़े करता है। कहा कि अगली बैठक में अगर जिला स्तरीय अधिकारी नहीं पहुंचे तो प्रधान संगठन उप जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेगा तथा उग्र आंदोलन करेगा प्रधान संगठन के अध्यक्ष अनूप नेगी का कहना है कि बीडीसी बैठक 21 फरवरी को आहूत की गई थी लेकिन जिला स्तरीय संबंधित अधिकारियों के न पहुंचने के कारण बैठक का बहिष्कार किया गया कहा कि जनप्रतिनिधि आखिर अपनी समस्याये किसके पास रखे। बीडीसी बैठक मैं कई बार जिला स्तरीय अधिकारी नहीं पहुंच पाते हैं। कहा कि अगली बैठक में अगर जिलास्तरीय अधिकारी नहीं पहुंचे तो प्रधान संघ बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा तथा प्रशासन का घेराव करेगा।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…