रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : गंगोत्री के पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयपाल सजवाण ने एआइसीसी की सूची पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि इस सूची में दो जिले बिल्कुल ही छोड़ दिए गए हैं। प्रदेश के अनेक वरिष्ठ नेताओं को जगह नहीं दी गई है। सूची मे हमारे अनेक सम्मानित विधायक/पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेताओं के नाम गायब है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पार्टी मे कुछ लोग बगैर किसी सलाह के अपनी मर्जी से ही पार्टी चलाना चाहते हैं। प्रदेश कांग्रेस मे किसी भी तरह वरिष्ठ नेताओं से सलाह नहीं ली जा रही है। उन्होंने उत्तरकाशी जनपद से किसी भी नेता को इस सूची मे शामिल न किये जाने पर हैरानी जताई और कहा कि हमारा ये सीमान्त जनपद और गंगोत्री विधानसभा प्रदेश की राजनीति मे राजनितिक मिथक के तौर पर भी महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र से किसी भी PCC सदस्य या वरिष्ठ नेताओं को AICC की इस सूची मे शामिल न करना हैरानी भरा निर्णय है। पार्टी मे PCC व AICC के लिए अगर समान अनुपात मे हर जनपद से प्रतिनिधित्व ही न रहे तो हर जिले मे संगठन को कैसे मजबूत किया जा सकता है?
उन्होंने कहा कि निकट भविष्य मे निकाय चुनाव व 2024 के लोकसभा चुनाव नजदीक है, पार्टी संगठन अगर ऐसे ही निर्णय लेता रहे तो निश्चित तौर पर इससे पार्टी को नुकसान होगा और पार्टी कमजोर होगी। छत्तीसगढ़ के रायपुर मे होने वाले पार्टी के महाधिवेशन व पार्टी फोरम मे हम इस बात को शीर्ष नेतृत्व के संज्ञान मे पुरजोर तरीके से रखेंगे।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…