देहरादून : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनांक 20 फरवरी 2023 को चौकी डाकपत्थर से SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति नदी में डूब गया है जिसमे सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम द्वारा मुख्य आरक्षी आशिक अली के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुये नदी में राफ्ट द्वारा संभावित स्थानों पर देर रात तक गहन सर्चिंग की गयी परन्तु अंधेरा होने के कारण युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।
आज प्रातः पुनः SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग करते हुये युवक के शव को बरामद कर लिया व बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक व्यक्ति का नाम :- शुभम भटनागर उम्र – 26 वर्ष पुत्र प्रदीप भटनागर।
निवासी :- डाकपत्थर देहरादून।
रेस्क्यू टीम का विवरण – मुख्य आरक्षी आशिक अली, मुख्य आरक्षी सुनील सिंह, आरक्षी प्रेम सिंह, लक्ष्मण सिंह, तकनीशियन अक्षय चौहान और चालक विकेश कुमार।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…