नरेंद्रनगर/टिहरी : नरेंद्रनगर की मंडी स्थानीय कृषकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री के किसानों की आय को दोगुना करने का संकल्प इस मंडी से अवश्य पूर्ण होगा। सोमवार को नरेंद्रनगर में प्रदेश की नंबर वन नवनिर्मित सहकारी मंडी के उद्घाटन के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यह बातें कही। उन्होंने बताया कि इस मंडी के माध्यम से किसानों का शोषण करने वाले बिचैलियों को रोकने में भी सहायता मिलेगी।
सोमवार दोपहर को वैदिक मंत्रोच्चार के बाद रिबन काटकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर में नवनिर्मित सहकारी मंडी का शुभारंभ किया। इसे जनता को समर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए। आढ़तियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि लोगों का मंडी के प्रति विश्वास बढ़े। डीजीएम अनिल सैनी ने बताया कि 1.03 हेक्टेअर में नरेंद्रनगर में मंडी परिसर फैला हुआ है। बताया कि यह मंडी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें 10 कोल्ड स्टोरेज रूम की सुविधा उपलब्ध हैं। जिनकी सहायता से किसान उचित दाम पर अपनी फल-सब्जी विक्रय कर सकता है।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…