आम आदर्मी पार्टी लंढौर छावनी परिषद सहित प्रदेश के सभी छावनी परिषदों पर लड़ेगी चुनाव।

मसूरी : आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि भारत सरकार रक्षा मंत्रालय ने देश के 57 छावनी परिषदों में तीन साल के लंबे अंतराल के बाद चुनाव की घोषणा कर दी है जिसके तहत उत्तराखंड के सभी नौ छावनी परिषदों में आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है जिसके तहत मसूरी स्थित लंढौर छावनी परिषद में भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
मसूरी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार के छावनी परिषदों के 30 अपै्रल को चुनाव की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी नौ छावनी परिषदों में चुनाव लड़ने की घोषणा की है। मसूरी में लंढौर छावनी परिषद के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद सभी सभासदों की सीट पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है व कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी करने का आहवान किया गया हैं व मतदाताओं से संपर्क करने को कहा गया है। इसके साथ ही प्रदेश की सभी छावनी परिषदों लंढौर, गढ़ी, क्लेमनटाउन, लैंसडॉन, अल्मोड़ा, चकराता, रूड़की, रानीखेत, नैनीताल में चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे पार्टी चुनाव निशान पर चुनाव लड़े क्यों कि अब पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है लेकिन जहां तकनीकि दिक्कत है वहां निर्दलीय चुनाव लड़े। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि आगामी समय में नगर निकायों के चुनाव होने है ऐसे में पार्टी प्रदेश के सभी नब्बे निकायों में भी चुनाव लड़ेगी।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी मसूरी के शहर अध्यक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि प्रदेश के संयोजक जोत सिंह बिष्ट के साथ छावनी परिषद लंढौर के चुनाव पर चर्चा की गई व निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही छावनी परिषद के चुनाव में पार्टी भागीदारी करेगी इसके लिए एक समिति बनाई गई है जो शीघ्र प्रत्याशियों की सूची तय कर प्रदेश नेतृत्व को भेजेगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आजाद अली, आम आदमी पार्टी मसूरी विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्रपाल सिंह, सुदेश सैनी,विजय लक्ष्मी, नफीस बानो, अंजली, नरेश, शारिक, हरपाल खत्री, इलियास हुसैन, विश्वेश्वर, सुमित दयाल, पंकज पंत, आदि मौजूद रहे।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

1 day ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

1 day ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago