रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली/गोपेश्वर : भराडीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा बजट सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। वृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र ने भराडीसैंण में सभी संबधित अधिकारियों के साथ सत्र की तैयारियों को लेकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देशित किया कि समय से सत्र की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। भराडीसैंण में आगामी 13 से 18 मार्च तक विधानसभा का बजट सत्र होना है।
मुख्य विकास अधिकारी ने विधानसभा भवन में माननीय मुख्यमंत्री मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष एवं संसदीय मंत्री कार्यालय एवं आवास व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लोनिवि को सभी चिन्हित स्थानों पर बैरिकेडिंग, वाॅच टावर, बैरियर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बीएसएनएल को विधानसभा भवन, मीडिया सेंटर, पुलिस कन्ट्रोल के साथ ही अन्य प्रमुख स्थानों पर वाईफाई एवं नेटवर्क की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को जनरेटर व डीजल की व्यवस्था के साथ विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने तथा आरडब्लूडी को विधानसभा भवन एवं आवासों में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने और जल निगम को पेयजल टैंक की साफ सफाई एवं क्लोरिनेशन करने के निर्देश दिए। जल संस्थान को पर्याप्त संख्या में टैंकरों की व्यवस्था करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को विधानसभा परिसर में स्वास्थ्य सुविधा के लिए मेडिकल उपकरण, दवाइयों सहित चिकित्सकों की तैनाती करने को कहा। जिला पूर्ति अधिकारी को सत्र के दौरान वीवीआईपी, वीआईपी, अधिकारी एवं कर्मचारियों के भोजन हेतु समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें स्वयं सहायता समूह को भी शामिल किया जाए। साथ ही परिसर में डेली उपयोग में आने वाले सामान की उपलब्धता हेतु एक दो दुकानों की व्यवस्था भी की जाए।
तहसील प्रशासन को गैरसैंण स्थित सरकारी एवं गैर सरकारी आवासों का अधिग्रहण करने, जरूरत के हिसाब से विभागों को आवंटित करने को कहा। ड्यूटी कार्मिकों को पास निर्गत करने के निर्देश दिए। नगर पंचायत को विधानसभा परिसर एवं आवासों में नियमित साफ सफाई, कूडा निस्तारण एवं अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। लोनिवि एवं एनएच को सडक दुरूस्त करने, साइनेज व रिफलेक्टर लगाते हुए मोटर मार्ग को सुचारू रखने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने भरडीसैंण हैलीपेड का निरीक्षण भी किया।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…