मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा शहीद दुर्गा मल्ल मंडल द्वारा आयोजित धन्यवाद रैली का किया फ्लैग ऑफ।

देहरादून : भारतीय जनता युवा मोर्चा शहीद दुर्गा मल्ल मंडल महानगर देहरादून की और से गुरुवार को देहरादून स्थित हवा घर महिंद्रा ग्राउंड में प्रदेश सरकार द्वारा देश के सबसे बड़े सख्त नकल विरोधी कानून लागू किए जाने पर आयोजित आभार रैली का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फ्लैग ऑफ कर बाइक रैली को रवाना किया।
इस अवसर पर सभी ने राज्य में नकल विरोधी कानून लागू किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उत्तराखंड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू हो गया है। उन्होंने कहा यदि कोई व्यक्ति संगठित रूप से परीक्षा कराने वाली संस्था के साथ षडयंत्र करता है, तो आजीवन कारावास तक की सजा के साथ ही 10 करोड़ रूपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया। इतना ही नहीं यदि कोई परीक्षार्थी प्रतियोगी परीक्षा में खुद नकल करते हुए या अन्य परीक्षार्थी को नकल कराते हुए पाया जाता है तो उसके लिए तीन साल का जेल और न्यूनतम पांच लाख के जुर्माने का प्रावधान किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा बीजेपी सरकार युवाओं की हितेषी सरकार है और धामी सरकार किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होने देगी।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष गौरव डंगवाल, महानगर मंत्री संकेत नौटियाल, सिकंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

1 day ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

1 day ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago