मसूरी : मसूरी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 23- 02 -2023 को एसी जैन निवासी लॉरेंस टेरिस, डॉक्टर आरके वर्मा रोड मसूरी ने थाना मसूरी पर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरों द्वारा मेरे घर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए गए हैं, दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल थाना मसूरी पर मुकदमा अपराध संख्या 14/23धारा 380 भा द वि पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक शोएब अली के सुपुर्द की गई। चोरी की घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया जिसके बाद पुलिस द्वारा थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया टीम द्वारा थाना क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया। तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी विवेचना में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुंदर डिमरी निवासी सनी लॉज स्टेट मसूरी उम्र 28 वर्ष, शैलेंद्र भाटिया निवासी जयसवाल स्टेट किक्रेट मसूरी उम्र 30 वर्ष को चोरी की गई सीसीटीवी कैमरा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया मुकदमा उपरोक्त में धारा , 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्त को जिला कारागार सुद्दोवाला भेजा गया।
पुलिस टीम :- उ0 निरीक्षक शोएब अली, कॉन्स्टेबल सुधांशु चौधरी और अमित रावत।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…