देहरादून : राजपुर रोड स्थित सहकारी प्रबंध संस्थान देहरादून (आईसीएम ) में सहकारिता विभाग के एडीओ, एडीसीओ, ए आर, और सुपरवाइजरो, का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है प्रशिक्षण कार्यक्रम में द्वितीय दिवस पर आज समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर कंप्यूटराइजेशन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके पश्चात यह मास्टर ट्रेनर अन्य पैक्स समितियों के सदस्यों और सचिवों को न्याय पंचायत स्तर पर ट्रेनिंग देंगे , इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद पौड़ी देहरादून टिहरी उधम सिंह नगर रूद्रपुर चंपावत नैनीताल हरिद्वार से 20 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
जल्द ही प्रदेशभर की सभी एम्पेक्स समितियां ऑनलाइन होने जा रही हैं सभी समितियों में कंप्यूटराइजेशन का काम लगभग समाप्त होने को है उत्तराखंड देश भर में अपनी बहुद्देशीय समितियों को कंप्यूटराइजेशन करने वाला दूसरा राज्य बनने जा रहा है ऐसे में एम्पेक्स समितियों के निरीक्षण के लिए समस्त जनपद स्तर के एडीओ, एडीसीओ, एआर, सुपरवाइजर, को प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण कार्यक्रम के आज द्वितीय दिवस पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को उत्तराखंड प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के प्रबंध निदेशक मान सिंह सैनी द्वारा संबोधित करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की बारीकियां के बारे में विस्तार से बताया गया जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक मान सिंह सैनी द्वारा बताया गया कि माननीय सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी एवं माननीय सचिव/ निबंधक महोदय के निर्देशानुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहे हैं प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद स्तर और न्याय स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे 15 मार्च से पहले समस्त जनपदों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
प्रशिक्षण के बाद सभी अधिकारियों के द्वारा ग्रामीण स्तर पर किसानों को जागरूक और सरकार और विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने हेतु गोष्ठियाँ भी की जाएंगी जिससे हर किसान को इसका लाभ पहुंच सके और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ हमारे प्रदेश का किसान इसका लाभ भी उठा सके।
कार्यक्रम के पश्चात समस्त प्रशिक्षणार्थियों को प्रबंध निदेशक महोदय एवं आईसीएम के संकाय सदस्य डॉ अजय शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…