उत्तराखण्ड : पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के तत्वाधान में रविवार को हल्द्वानी में महा समागम रैली आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु होंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जीत मणि पैन्यूली, प्रांतीय महामंत्री इं मुकेश रतूड़ी, प्रदेश कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, प्रांतीय प्रवक्ता सूर्य सिंह पंवार, मीडिया प्रभारी मनोज अवस्थी, प्रचार मंत्री हर्षवर्धन जमलोगी, पुष्कर राज बहुगुणा, हेमलता कजालिया, उर्मिला द्विवेदी , रोहित शर्मा जिला अध्यक्ष हरिद्वार, विकास शर्मा, रंजीत कौर सदाशिव भास्कर आदि उपस्थित रहेंगे ।
प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारे बुढ़ापे का सहारा है। और हम लगातार 30 से 40 वर्षों तक सरकार की सेवा करते हैं और आज बदले में सरकार हमारे बुढ़ापे की लाठी छिन रहे है जोकि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रांतीय कार्यकारिणी ने सभी कर्मचारियों को रैली में आमंत्रित किया है साथ ही प्रांतीय महामंत्री इं मुकेश रतूड़ी ने कहा है कि एनएमओपीएस लगातार पूरे राज्य में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चला रहा है और हिमाचल की तर्ज पर वोट फॉर ऑफिस कैंपियन लगातार लोकसभा चुनाव से पहले तक जारी रहेगा। प्रदेश के हजारों कर्मचारियों के परिवार के भविष्य को सुधारने हेतु सभी कर्मचारी इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दें और रैली में अवश्य रूप से प्रतिभाग करें।
संगठन के प्रदेश प्रवक्ता सूर्य सिंह पंवार ने कहा कि यह आंदोलन जन आंदोलन बन चुका है और निश्चित रूप से उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाल होगी। विजय कुमार बंधु जी के नेतृत्व में अब तक छत्तीसगढ़ ,राजस्थान, पंजाब ,झारखंड,और हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। भारत में मात्र एक संगठन पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन ऐसा संगठन है जो लगातार पुरानी पेंशन बहाली हेतु संघर्षरत है। बड़े खेत का विषय है कि भारत सरकार पूर्व में यह वक्तव्य देती रही की पेंशन राज्य का मुद्दा है ।राज्य पेंशन लागू कर रही है तो उसमें भारत सरकार अर्चना पैदा कर रही है। हमारी सरकारो को पेंशन को लेकर परीक्षण कराना चाहिए कि कर्मचारियों का एनपीएस के तहत जो पेंशन मिल रही है उसमें-क्या कर्मचारियों का जीवन यापन हो सकता है । वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत व मीडिया प्रभारी मनोज अवस्थी ने कहा है कि सरक दमनात्मक कारवाई कर कर्मचारियों को डराने की कोशिश कर रही है ।जैसे कि हरियाणा में हुआ।
एनएमओपीएस संगठन इसकी भर्त्सना करता है। और इस तरह की दमनात्मक कार्रवाई से आंदोलन और तीव्र होगा।
उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में सैन्यधाम को तैयार करने का सपना अभी धुंधला…
देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…
देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…
देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…