रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जिले के विकासखण्ड पुरोला के अंतर्गत गुन्दीयाटगाँव के नवनिर्मित भवन का मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पण किया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधाचार्य फ़क़ीर सिंह रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए भवन निर्माण में सहयोग करने वाले सभी लोगो का विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि डॉ कल्पना सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । तत्पश्चात डॉ कल्पना सैनी ने विधिवत पूजा पाठ के साथ नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया । कार्यक्रम अध्यक्ष सतेंद्र राणा ने वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए डॉ कल्पना सैनी के शिक्षीका से राज्यसभा सांसद तक के सफर की पूर्ण जानकारी दी । उन्होंने विद्यालय निर्माण के लिए भूमिदान देने व आर्थिक के साथ अन्य प्रकार से सहयोग करने वालो का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित व विद्याभारती द्वारा संचालित विद्यालयों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी दिये जाते है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शिक्षा के मोहजाल में ऐसे विद्यालयों में शिक्षा हेतु बच्चो को न भेजे जहाँ पर संस्कारों को नष्ट कर हमे राष्ट्रवाद से विमुख करें। उन्होंने विद्यालय तक आने वाली सड़क को पक्का बनानें के साथ साथ डॉ कल्पना सैनी से विद्यालय को गोद लेने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्र- छात्राओं ने स्वागत गान के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह में उपस्थित लोगो की खूब तालियां बटोरी ।
इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज गुन्दीयाटगाँव के प्रधानाचार्य जयबीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री व्यापार मंडल उपेन्द्र असवाल, अध्यक्ष व्यापार मंडल पुरोला बृजमोहन चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष अमीचंद शाह, पवन पंवार, नीरज राणा, विपिन रावत, धर्मबीर ज़याडा, मलकेश सेमवाल , उपजिलाधिकारी पुरोला, थानाध्यक्ष पुरोला, खण्ड विकास अधिकारी पुरोला, जगमोहन रावत, त्रिलोक बिजल्वाण, हेमराज रावत, राहुल नोटियाल आदि उपस्थित रहे ।
Skoda Auto India ने अपनी Skoda Kylaq नया Sportline ट्रिम लॉन्च किया है. यहां हम…
नहाने के दौरान यमुना नदी में एक मजदूर बह गया, लेकिन गनीमत रही कि मजदूर…
नैनीताल जिले में एक पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. जिसके…
पौड़ी गढ़वाल में स्थित नागदेव मंदिर, सर्प देवता को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक…
भारत की तरक्की में उत्तराखंड की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड का साहसिक, धार्मिक पर्यटन…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की…