देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी समस्याओं को गम्भीरता से लिया जायेगा। समस्याओं के उचित समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे।
सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष राज्य बनने के समय के सफाई कर्मचारियों के नियमित पदों को पुनर्जीवित करने एवं सफाई कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि करने की मांग की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम ने कहा कि राज्य स्थापना के समय सफाई कर्मचारियों के जितने पद राज्य में थे, उनको पुनर्जीवित करने के लिए पत्रावली का पूर्ण परीक्षण किया जायेगा और उचित समाधान निकाला जायेगा। मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कार्मिकों को 10 हजार रूपये का प्रतिमाह मानदेय पर विचार किया जाएगा। इनको अभी 08 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…